
HTET 2024 Exam Postponed: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, बोर्ड जल्द घोषित करेगा एग्जाम का नया शेड्यूल
AajTak
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है. राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा की नई डेट जारी की जाएगी. नई एग्जाम डेट जारी होने के बाद रजिस्टर्ड अभ्यर्थी को हाॅल टिकट जारी किया जाएगा.
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 को स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया कि पहले 7 और 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा अब नहीं होगी. परीक्षा को स्थगित करने का फैसला राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद लिया गया है और फिलहाल परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोटिस के अनुसार, परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने के बाद, बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे.
परीक्षा की नई तारीख का करना होगा इंतजार
इस प्रकार, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें अब परीक्षा की अगली तिथि के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा. नए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, सभी उम्मीदवारों को समय पर सूचित किया जाएगा. हालांकि, अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इसकी नई तिथि बोर्ड द्वारा बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा के इस शेड्यूल से यह साफ है कि उम्मीदवारों को अब अगली सूचना का इंतजार करना होगा.
Haryana HTET 2024 Exam Pattern: क्या है परीक्षा पैटर्न?
हरियाणा टीईटी (HTET) परीक्षा का आयोजन प्राइमरी, टीजीटी और पीजीटी यानी तीन स्तरों में किया जाएगा. परीक्षा में बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा. सभी प्रश्नों का अंक मूल्य 1-1 होगा. इस परीक्षा में माइनस मार्किंग (Negative Marking) का कोई प्रावधान नहीं होगाय

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










