
House Construction: सरिया के दाम में लगी आग, हफ्ते भर में हुआ इतना महंगा, जानें शहर-शहर के भाव
AajTak
Sariya Price: नए साल में सरिया के दाम रोज बढ़ रहे हैं और House Construction के लिए बिल्डिंग मैटेरिल का खर्च भी बढ़ता जा रहा है. मकान तैयार कराने में सीमेंट-ईंट समेत अन्य मैटेरियल के साथ ही सरिया खरीदने पर मोटा पैसा खर्च होता है. बीते सात दिनों में ही कानपुर से मुंबई तक इसकी कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है.
नए साल में अपने सपनों का आशियाना तैयार कराने का प्लान बनाने वाले लोगों को तगड़ा झटका लगा है. House Construction में सबसे अहम सरिया (Sariya) के दाम बढ़ने से लोगों की जेब का खर्च बढ़ रहा है. कानपुर (Kanpur) से लेकर मुंबई (Mumbai) तक इसकी कीमतों में आग लगी हुई है. 12 से 19 जनवरी 2023 यानी महज हफ्तेभर में ही कीमतों में बड़ा अंतर आ चुका है और इसमें कमी आने की उम्मीद नहीं दिख रही है.
घर बनवाना हो रहा बजट से महंगा आज के महंगाई (Inflation) के दौर में जब खाने-पीने का सामान ही लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है, वहीं अपने सपनों का आशियाना तैयार कराना लोगों के लिए महंगा सौदा साबित होता जा रहा है. जमीन खरीदने से लेकर इस पर घर बनवाने (House Construction) पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ता है. ऐसे में लोग कस्ट्रक्शन कॉस्ट को कम करने की आस में बिल्डिंग मैटेरियल के दाम (Building Materials Price) घटने का इंतजार करते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि उनका ये इंतजार उन्हें फायदा ही पहुंचाए.
बीते साल 2022 के आखिर में अपना प्लान टालकर नए साल का इंतजार करने वाले लोगों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, नवंबर-दिसंबर 2022 में सरिया की कीमतें काफी कम हो गई थीं, वहीं नए साल की शुरुआत के बाद से ये रोजाना आधार पर बढ़ रही हैं.
नए साल में लगातार बढ़ रहे दाम नए साल में सरिया-सीमेंट के दाम (Sariya-Cement Price) बढ़ने का आशंका पहले से जताई जा रही थी. ये सच भी साबित हो रही है और House Construction का खर्च बढ़ता जा रहा है. घर बनवाने पर आने वाले खर्च में एक बड़ा हिस्सा इसमें इस्तेमाल होने वाले Sariya का होता है. 2023 की शुरुआती 12 दिनों में सरिया के दाम तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे. वहीं अब सात दिनों के भीतर इसकी कीमतों में और इजाफा देखने को मिला है. शहरों के हिसाब से कीमतें 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक बढ़ गई हैं.
हर रोज के हिसाब से बदलती हैं कीमतें Sariya Price रोजाना के हिसाब से बदलते रहते हैं. ऐसे में आज Steel-Sariya जिस कीमत में मिल रहा है, हो सकता है वो आने वाले दिनों में और ऊंची कीमत पर मिले. हालांकि, बीते साल के अप्रैल 2022 में सरिया का दाम घरेलू बाजार में करीब 78,800 रुपये प्रति टन के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इसे निर्धारित जीएसटी लगाकर देखें तो करीब 93,000 रुपये प्रति टन हो जाता है. इसकी तुलना में अभी भी सरिया कम दाम पर बिक रहा है. लेकिन 2022 के आखिरी महीनों की तुलना में Sariya पर खर्च लगातार बढ़ रहा है. प्रमुख शहरों में TMT Steel Bar के दाम (18% जीएसटी के बिना)
एक क्लिक में चेक करें अपने शहर का रेट भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट में रोजाना आधार पर बदलाव देखने को मिलता है. आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर सरिये की कीमतों में होने वाले बदलाव की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके जरिए आप अपने शहर में सरिया के भाव का आसानी से पता कर सकते हैं. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहा प्रति टन के हिसाब से सरिया की कीमतें बताई जाती है और इन पर सरकार द्वारा तय 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) अलग से लागू होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










