
Hayley Matthews: वेस्टइंडीज की टीम में बड़ा फेरबदल, इस प्लेयर को बनाया गया महिला टीम का कप्तान
AajTak
हेली मैथ्यूज को वेस्टइंडीज की महिला टीम का कप्तान बनाया गया है. मैथ्यूज ने अब तक 69 वनडे और 61 टी20 मैचों में भाग लिया है.
हेली मैथ्यूज को वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. मैथ्यूज ने स्टेफनी टेलर की जगह ली है जो कैरेबियाई टीम की अब तक की सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहीं. टेलर ने 62 वनडे और 55 टी20 इंटरनेशनल में अपनी टीम का नेतृत्व किया. वह आखिरी बार न्यूजीलैंड में आयोजित महिला विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज की कप्तानी करते दिखाई दी थीं.
महिला चयन समिति ने नेतृत्व में बदलाव की सिफारिश की, जिसके बाद शुक्रवार (24 जून) को क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया.
प्रमुख चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने कहा, 'चयन समिति ने नेतृत्व समेत पूरी टीम की समीक्षा की है. इस समीक्षा के बाद पैनल ने हेली मैथ्यूज को कप्तान बनाने की सिफारिश की है. हेली ने उप-कप्तान के रूप में हालिया वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. वह एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व हो गई हैं. हमें विश्वास है कि कप्तान की भूमिका में कदम रखने के लिए यह आदर्श समय है.
एन ब्राउन-जॉन ने आगे कहा, हमारा मानना है कि सात वर्षों तक टीम का नेतृत्व करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके लिए स्टेफनी ने शानदार प्रतिबद्धता दिखाई. स्टेफनी एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह टीम के लिए बहुमूल्य योगदान देना जारी रखेंगी.
130 मैचों में लिया है भाग
ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने अब तक 69 एकदिवसीय और 61 टी20 मैच खेले हैं. मैथ्यूज महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के उद्घाटन संस्करण में बारबाडोस रॉयल्स की कप्तानी भी करेंगी. इसी टूर्नामेंट में स्टेफन टेलर गयाना अमेजन वॉरियर्स की अगुवाई करेंगे. वहीं डियांड्रा डॉटिन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की कप्तान होंगी.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










