
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास उपाय
AajTak
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत आज रखा जा रहा है. हरतालिका तीज व्रत का संबंध भगवान शिव और पार्वती जी से है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था. इस दिन सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं.
Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. हरितालिका तीज को हरतालिका भी कहते हैं. हरतालिका का संबंध भगवान शिव से होता है और हर शिव जी का नाम है इसलिए इसे हरतालिका तीज कहना उपयुक्त होगा. महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. मुख्य रूप से यह पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. साथ ही इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन की मुश्किलें भी दूर होती हैं. इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है.
हरतारिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर यानी कल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 6 सितंबर यानी आज दोपहर में 3 बजकर 01 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरतालिका तीज आज ही मनाई जा रही है.
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Shubh Muhurat)
हरतालिका तीज का पूजन सुबह करना अच्छा माना जाता है. हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 02 से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, आज 2 शुभ योगों का निर्माण भी होने जा रहा है शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र.
हरतालिका तीज पूजन सामग्री (Hartalika Teej Pujan Samagri)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










