
Harmanpreet Kaur Team India: 'हम मजबूती से वापसी...', वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर का फैन्स के नाम खुला खत
AajTak
भारतीय महिला टीम को आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उस दिल तोड़ने वाली हार के बाद फैन्स के नाम संदेश लिखा है. हरमनप्रीत ने कहा कि वह पूरे वर्ल्ड कप के दौरान मिले सपोर्ट के लिए फैन्स का आभार व्यक्त करती हैं.
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा था. केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 173 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह आठ विकेट खोकर ही 167 रन ही बना पाई थी. अब फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होना है.
हरमनप्रीत ने फैन्स के नाम लिखा संदेश
इस हार के चलते भारतीय टीम का एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था. हार के बाद भारतीय फैन्स और टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे गए थे. अब हरमनप्रीत कौर ने उस दिल तोड़ने वाली हार के बाद फैन्स के नाम संदेश लिखा है. हरमनप्रीत ने कहा कि वह पूरे वर्ल्ड कप के दौरान मिले सपोर्ट के लिए फैन्स का आभार व्यक्त करती हैं. हरमन ने वादा किया कि उनकी टीम मजबूती से वापसी करेंगी.
हरमनप्रीत कौर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह दुनिया भर में हमारे सभी प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने इस विश्व कप के दौरान हमारा सपोर्ट किया है. हमारी जर्नी में विश्वास करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं. मैं एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में जानती हूं कि अपनी टीम को हारते देखना दुखद है. मैं बस इतना कह सकती हूं कि हम मजबूती से वापसी करेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे.'
This is for all our fans across the globe who have supported us throughout this World Cup . I thank you for believing in our journey. I know as a cricket fan it’s sad to see your team loose . All I can say is that we will come back strongly and put a great show out there .🙏🏼🇮🇳
भारतीय टीम की हार के पीछे की एक वजह हरमनप्रीत कौर का ऐन मौके पर रनआउट भी होना रहा. भारतीय पारी के 15वें ओवर में जार्जिया वारैहेम की गेंदों पर लगातार चौके जड़कर हरमनप्रीत ने अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन उसी ओवर में दूसरा रन लेने के प्रयास में हरमन रनआउट हो गई थी. हरमन के रनआउट ने फैन्स को एमएस धोनी की याद दिला दी जो 2019 के वर्ल्ड कप में गुप्टिल की थ्रो पर चलते बने थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









