
Hardik Pandya removed as T20I Vice Captain: ना मिली कप्तानी-ना उपकप्तानी, हार्दिक पंड्या साइडलाइन... अब खिलाड़ी बनकर रहेगा टीम इंडिया में करियर? ये है वजह
AajTak
Why Hardik Pandya dropped as T20I Vice captain: हार्दिक पंड्या टीम इंडिया में साइडलाइन कर दिया गया है? यह सवाल इसलिए क्योंकि वह श्रीलंका दौरे के लिए टी20 फॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी बनकर खेलेंगे. सूर्यकुमार यादव अब टी20 के नए कप्तान हैं, वनडे में कप्तान रोहित शर्मा हैं. वहीं टी20 और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है.
Why Hardik Pandya dropped as T20I Vice captain: श्रीलंका दौरे के लिए जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान 18 जुलाई को हुआ. टी20-वनडे टीम दोनों की घोषणा में कई चीजें चौंकाने वाली भी रहीं. इनमें से एक चीज ने सबसे ज्यादा हैरान किया, वह रही हार्दिक पंड्या को टी20 की उपकप्तानी से हटाया जाना. अब सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के कप्तान होंगे, वहीं शुभमन गिल को टी20 के साथ वनडे फॉर्मेट में भी उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.
यानी हार्दिक अब टीम में टी20 में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे. ध्यान रहे हार्दिक पंड्या को सेलेक्शन से पहले तक टी20 टीम की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था. अब आपको बताते हैं आखिर हार्दिक पंड्या को टीम में साइडलाइन क्यों किया गया?
हार्दिक पंड्या के लिए 18 जुलाई 2024 की तारीख उनकी निजी जिंदगी और क्रिकेट करियर दोनों के लिए अहम रही. उन्होंने इसी दिन अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से राहें अलग करने का फैसला किया. वहीं जब इसी दिन टीम की घोषणा हुई तो उनका टी20 टीम में सेलेक्शन बतौर खिलाड़ी हुआ. टी20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव तो वनडे में रोहित ही कप्तान होंगे. हार्दिक ने वनडे से पहले ही ब्रेक लेने की मांग की थी. टी20 वर्ल्ड कप में टीम के उपकप्तान रहे हार्दिक के साथ हुए फैसले ने क्रिकेट फैन्स को भी सन्न कर दिया.
चूंकि हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन हालिया वर्ल्ड कप में जोरदार रहा था. वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के प्रमुख स्टार में से एक थे. ऐसे में उनको उपकप्तानी से भी हटाया जाना कई क्रिकेट के महारथियों को समझ नहीं आ रहा है. वो हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रैंकिग में नंबर 1 ऑलराउंडर बने थे.
उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच पलट दिया था. भारत की साउथ अफ्रीका पर टी20 वर्ल्ड कप में 7 रनों की जीत में उनका अहम योगदान था. पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 20 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं 5 रन नाबाद भी बनाए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










