
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती आज, इस शुभ मुहूर्त में करें संकट मोचन की पूजन, जानें विधि और उपाय
AajTak
Hanuman Jayanti 2024: हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. पूरे भारत में हनुमान जयंती को बड़े उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल यानी आज के दिन मनाई जा रही है. हालांकि, हनुमान जयंती को 'हनुमान जन्मोत्सव' कहना ज्यादा उचित रहेगा क्योंकि मान्यता है कि बजरंगबली आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं. वह आज भी सभी के संकटों का निवारण करते हैं.
Hanuman Jayanti 2024: सनातन धर्म में हनुमान जयंती बहुत ही खास मानी जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार हनुमान जंयती 23 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है. अंजना और केसरी के पुत्र हनुमान जी को वानर देवता, बजरंगबली और वायु देव भी कहा जाता है. कहा जाता है इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. ऐसे में बजरंगबली के भक्त इस दिन को बेहद ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं. एक बार भगवान राम की लंबी उम्र की कामना करते हुए हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था. कहा जाता है तब से ही भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत हुई.
भगवान राम और सीता के प्रति अपनी अटूट भक्ति वाले हनुमान जी को अंजनेय भी कहा जाता है. हनुमान को उनकी अपार शक्ति और ताकत के लिए पूजा जाता है. हनुमान को विभिन्न नामों से जाना जाता है जिनमें मारुति नंदन, बजरंगबली, पवन पुत्र, वीर हनुमान, सुंदर और संकट मोचन, जो अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं.
हनुमान जंयती 2024 शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat)
हनुमान जयंती की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल यानी आज सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 24 अप्रैल यानी कल सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हनुमान जयंती इस बार 23 अप्रैल यानी आज ही मनाई जा रही है. ज्योतिषियों की मानें तो, हनुमान जयंती की पूजा अभिजीत मुहूर्त में करना सबसे शुभ माना जाता है. अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
हनुमान जयंती पूजन मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Pujan Muhurat)
हनुमान जयंती का पहला मुहूर्त- आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 04 मिनट तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.तीसरा मुहूर्त रात में होगा- रात 8 बजकर 14 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










