
GST 2.0 Impact: मारुति ने 3.5 लाख तो टाटा ने बेची 1 लाख कारें, 7 लाख यूनिट बिक्री का अनुमान
AajTak
Car Sales in Festive Season: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है.
देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस बार की दिवाली किसी स्वर्ण युग से कम नहीं है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स ने घरेलू ऑटो सेक्टर को जबरदस्त रफ्तार दी है. नतीजा यह हुआ कि एक महीने के भीतर ही कार बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई.
डीलरशिप पर उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत हैं कि GST 2.0 का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. टैक्स स्ट्रक्चर में किए गए बदलावों ने उद्योग को वह ‘बूस्ट’ दिया है, जिसकी उसे लंबे समय से दरकार थी. 22 सितंबर से लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स ने न सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री को फिर से रफ्तार दी, बल्कि पूरे उपभोक्ता बाजार में एक नया उत्साह भर दिया.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है. सीतारमण ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि "एक महीने पहले लागू हुआ GST 2.0 ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बड़ा बढ़ावा साबित हुआ है. इसके लागू होने के बाद कारों की बिक्री दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है."
उन्होंने कहा कि “बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 22 सितंबर को नई GST दरों के लागू होने से लेकर दिवाली तक, पूरे यात्री वाहन उद्योग की कुल रिटेल बिक्री 6.5 लाख से 7 लाख यूनिट्स के बीच रह सकती है.”
त्योहारी सीजन में सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स सेक्टर ने भी बिक्री में जोरदार इजाफा दर्ज किया है. प्रीमियम प्रोडक्ट्स और इंस्टेंट-डिलीवरी सर्विसेज की डिमांड ने इस ग्रोथ को और तेज किया. इस बार का त्योहारी खर्च सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों ने भी खरीदारी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.
इसी दौरान टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि, नवरात्रि से दीपावली के बीच कंपनी ने 30 दिनों में कुल 1 लाख से ज्यादा कारें डिलीवर की हैं. जिसमें SUVs ने फिर से अपना दबदबा कायम रखा. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि, "यह उपलब्धि पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी की ग्रोथ को दर्शाती है."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











