
GST कट और फेस्टिव सेल ने बढ़ाई Smart TV की सेल, जमकर हो रही है बिक्री
AajTak
फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी की सेल में इजाफा हुआ है. इसकी वजह GST रेट में हुआ बदलाव और फेस्टिव सीजन में आई सेल है. फेस्टिव सेल की वजह से ना सिर्फ स्मार्ट टीवी की सेल में इजाफा हुआ है. बल्कि ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है. दूसरे ब्रांड्स को भी फेस्टिव सेल का फायदा हुआ है.
GST कट के बाद होम अप्लायंसेस की सेल में बड़ा उछाल आया है. इसका एक बड़ा कारण GST रेट में हुए बदलाव का समय है. दरअसल, सरकार ने 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स को लागू किया है. नए जीएसटी रेट के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स- Amazon और Flipkart पर सेल भी शुरू हुई.
इस सेल का फायदा ना सिर्फ कंज्यूमर्स को मिला बल्कि ब्रांड्स को भी मिला है. सैमसंग ने आधिकारिक डेटा में बताया है कि उनके प्रीमियम स्मार्टफोन की सेल्स में 40 फीसदी का उछाल आया है. ये उछाल सिर्फ स्मार्टफोन की सेल में नहीं आया है, बल्कि दूसरे प्रोडक्ट्स की भी बिक्री हुई है.
नवरात्रि के मौके पर सैमसंग के स्मार्ट टीवी की सेल में 100 फीसदी का उझाल आया है. इसका एक बड़ा कारण GST रेट्स में बदलाव है. सरकार ने स्मार्ट टीवी पर जीएसटी रेट को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. ये कटौती 32-inch से बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी पर हुआ है.
यह भी पढ़ें: 30 हजार से कम में मिल रहे 55-inch के Smart TV, घर बन जाएगा थिएटर
इसकी वजह से सैमसंग के टीवी की सेल में जबरदस्त ग्रोथ मिली है. इसके अलावा सेल के दौरान कंपनी के एयर कंडीशनर की बिक्री में 30 फीसदी की ग्रोथ हुई है. ये ग्रोथ सिर्फ सैमसंग के प्रोडक्ट्स की सेल में नहीं है. दूसरे ब्रांड्स की भी बिक्री में इजाफा हुआ है. ऐसा ही एक ब्रांड Thomson है.
SPPL के CEO अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि पिछले साल के फेस्टिव सीजन के मुकाबले इस साल उनका रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़ा है. हालांकि, ये वृद्धि यूनिट्स के नंबर में नहीं हुई है. थॉमसन के 50-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स की मांग सेल के दौरान बढ़ी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











