
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा है कल, भूलकर न करें ये गलतियां, बढ़ जाएंगी परेशानियां
AajTak
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पूजा की जाती है. तो आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा वाले दिन किन गलतियों से बचना चाहिए.
Govardhan Puja 2025: इस बार गोवर्धन की पूजा 22 अक्टूबर को है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है. जो दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूजा का उद्देश्य भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करना होता है, जिन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी. वहीं, इस दिन कुछ गलतियां करना भी अशुभ माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
1. गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन बंद कमरे में न करें. साथ ही, इस दिन गायों की पूजा करते हुए इष्ट देव या भगवान कृष्ण की पूजा करना ना भूलें.
2. गोवर्धन पूजा के दिन गंदे और मैले वस्त्र पहनकर परिक्रमा ना करें. बल्कि, गोवर्धन परिक्रमा में पहने गए कपड़े साफ और शुद्ध होने चाहिए.
3. पूजन में सम्मिलित लोग काले रंग के कपड़े ना पहनें. बल्कि, हल्के पीले या नारंगी रंग के वस्त्र पहनें तो उत्तम रहेगा.
4. गोवर्धन पूजा में परिक्रमा करने का बहुत ही खास महत्व है. गोवर्धन की परिक्रमा नंगे पैर की करें. जूते-चप्पल पहनकर परिक्रमा करने की गलती न करें.
5. गोवर्धन पूजा वाले दिन किसी को अपशब्द न बोलें. साथ ही, तामसिक भोजन का भी सेवन न करें.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











