
Google Search का एक फीचर दुनिया भर की वेबसाइट्स के लिए बन रहा तबाही का कारण
AajTak
Google AI overview Explained: गूगल सर्च में Gemini पावर्ड AI Overview आ चुका है. भारत में फिलहाल इसे सर्च लैब्स के जरिए यूज किया जा रहा है, लेकिन अमेरिका में ये सभी के लिए रोल आउट हो चुका है. Google Search में AI Overview की वजह से दुनिया की कई बड़़े पब्लिशर्स परेशान हैं. लेकिन ऐसा क्यों है? यूजर्स और पब्लिशर्स के प्वाइंट ऑफ व्यू से AI Overview कैसा है और क्या है इसकी पूरी कहानी आइए समझने की कोशिश करते हैं.
Google IO 2024 के दौरान वैसे तो कई बड़े ऐलान हुए, लेकिन एक ऐसा भी ऐलान हुआ जो दुनिया भर के पब्लिशर्स को रास नहीं आया. दरअसल Google ने AI Overview पेश किया है जो गूगल सर्च का एक्स्पीरिएंस पूरी तरह से बदल कर रख देगा. इसकी टेस्टिंग तो काफी पहले से चल रही है, लेकिन अब इसे पब्लिक रोलआउट किया जा रहा है.
Search Lab के जरिए मैं भी इस फीचर को पिछले कई महीनों से यूज कर रहा हूं और मैं आपको ना सिर्फ अपना एक्स्पीरिएंस बता रहा हूं, बल्कि ये भी बता रहा हूं कि गूगल का ये कदम कॉन्टेंट पब्लिशिंग में क्या भूचाल ला सकता है.
दुनिया भर की कॉन्टेंट वेबसाइट्स का काफी ट्रैफिक गूगल सर्च से आता है. ऐसे में अगर गूगल सर्च से ट्रैफिक आना बंद हो जाए तो जाहिर है वेबसाइट्स को Monetisation करने में मुश्किल होगी और रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ेगा.
गूगल का नया फीचर (AI Overview) दरअसल वेबसाइट ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. ऐसा नहीं है कि गूगल को वेबसाइट्स और दूसरे पब्लिशर्स की जरूरत नहीं है. गूगल अभी भी तमाम जानकारियां वेबसाइट्स से ही उठा कर देगा, लेकिन अब तरीका बदला हुआ होगा.
आखिर ऐसा क्या है Google AI Overview में?
सबसे पहले जानते हैं कि क्या है AI overview

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










