
Google Map में दिखा बेवफा बॉयफ्रेंड, दूसरी लड़की का चेहरा देखते ही गर्लफ्रेंड के उड़े होश
AajTak
ब्राजील की एक महिला का सिर तब चकरा गया जब उसे गूगल मैप की मदद से अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई के बारे में मालूम हुआ. उसने गूगल की स्ट्रीट व्यू की तस्वीरों में जो देखा उससे तो उसकी दुनिया ही उजड़ गई.
यूं तो आम तौर पर गूगल मैप की मदद से लोग रास्ता खोजते हैं जिससे कहीं पहुंचने में आसानी हो. लेकिन कई बार इसी मैप के जरिए कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो किसी ने सोचा भी नहीं होता. गूगल मैप पर रास्तों की जूम इन तस्वीरें भी होती हैं जो लंबे समय के लिए सेव रहती हैं और उन्हें कोई भी देख सकता है. इन्हीं तस्वीरों की मदद से एक महिला ने जो देखा उससे मानो उसकी दुनिया ही तबाह हो गई.
गूगल मैप में दिखा धोखेबाज बॉयफ्रेंड
ब्राजील की एक महिला का कहना है कि उसने इसी गूगल स्ट्रीट व्यू के जरिए अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ा है. ब्राजील के सीएरा की जूलिया लीमा ने टिकटॉक पर इस अजीब कहानी को शेयर किया. उनके वीडियो को 9 मिलियन से अधिक बार देखा गया.
बाइक पर साथ थी एक लड़की
लीमा का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक Google कार को अपनी स्ट्रीट व्यू सर्विस के लिए तस्वीरें लेते हुए अपने घर के पास से गुजरते हुए देखा था.इसके तुरंत बाद, उसने बस मजे के लिए वेबसाइट पर जाकर यह देखने का फैसला किया कि कार उसके घर से किस रास्ते पर गई थी.लेकिन इस दौरान, लीमा ने स्ट्रीट व्यू स्नैप में जो देखा उससे उसका सिर चकरा गया. इत्तेफाक से इसमें उसका बॉयफ्रेंड दिखाई पड़ा जो किसी लड़की को अपनी बाइक के पीछे बैठकर ले जा रहा था.
लड़की को ध्यान से देखा तो उड़े होश

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










