
Google ने 28 के बाद 20 और कर्मचारियों को निकाला, इजरायल डील के खिलाफ कर रहे थे प्रोटेस्ट
AajTak
हाल ही में गूगल के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क दफ्तर में कई कर्मचारियों ने इजरायली सरकार के साथ कंपनी की डील को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था. कर्मचारी प्रोजेक्ट निंबस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जो इज़राइल और Google के बीच एक क्लाउड कंप्यूटिंग डील है. इस मामले में 28 के बाद अब 20 और कर्मचारियों को निकाल दिया गया है.
इजरायल सरकार के साथ डील का विरोध कर रहे गूगल के कई कर्मचारियों के खिलफ कंपनी का एक्शन जारी है. गूगल ने 28 कर्माचारियों के बाद अब 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. गूगल ने यह फैसला उस प्रदर्शन के बाद लिया है, जिसमें कई कर्मचारियों ने 1.2 बिलियन डॉलर के रक्षा अनुबंध प्रोजेक्ट निंबस का विरोध किया था.
नो फॉर रंगभेद ग्रुप के प्रवक्ता जेन चुंग ने बताया कि इस मामले में अब तक निकाले गए कर्मचारियों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है. बता दें कि इस विरोध-प्रदर्शन के बाद शुरुआत में 9 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई थी. वहीं, Google के सिक्योरिटी चीफ क्रिस रैको ने इसकी निंदा की थी.
सुंदर पिचाई ने कही ये बात
बता दें कि गूगल के सिक्योरिटी चीफ रैको ने प्रदर्शनों को साथी कर्मचारियों के लिए तकलीफदेह और धमकी दने वाला ब ताया था. उन्होंने एक सर्कुलर भी जारी किया था. इसके बाद गूगल की जांच में 28 कर्मचारियों को बाहर का राश्ता दिखा दिया गया. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी रैको की बातों को दोहराते हुए कहा कि गूगल खुले संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा,'हमारे पास खुली चर्चा करने की संस्कृति है, जो हमें शानदार प्रोडक्ट बनाने और महान विचारों को एक्शन में बदलने के सक्षम बनाती है.'
कैसे हुई प्रदर्शनों की शुरुआत
बता दें कि हाल ही में गूगल के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क दफ्तर में कई कर्मचारियों ने इजरायली सरकार के साथ कंपनी की डील को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था. कर्मचारी प्रोजेक्ट निंबस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जो इज़राइल और Google के बीच एक क्लाउड कंप्यूटिंग डील है. इस पर 2021 में साइन किए गए थे. दरअसल, गूगल के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया सहित कई दफ्तरों में इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी 'नो टेक फॉर रंगभेद' आंदोलन का हिस्सा थे, जो Google के अंदर एक संगठन है. यह संगठन कंपनी के कमर्शियल फैसलों के बारे में तेजी से मुखर रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










