
Gold-Silver Rates Fall: आज भी सोना-चांदी के दाम में गिरावट, इतना सस्ता हुआ गोल्ड
AajTak
सोना-चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा रही है. रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में गोल्ड का भाव गिरा है और यह 4,090 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है.
सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड हाई के बाद लगातार गिरावट जारी है. गुरुवार सुबह सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली, क्योंकि निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के महंगाई (CPI) पर है. इसके अलावा, रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की लहर शुरू हुई है. मार्केट एक्सपर्ट यह भी मान रहे हैं कि फेड रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होगी, जिसका भी असर गोल्ड और सिल्वर पर पड़ेगा.
ग्लोबल सेंटीमेंट भी अच्छे हो रहे हैं, जो शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं. लेकिन गोल्ड सिल्वर में गिरावट आ सकती है. रूस और यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के संकेत दिख रहे हैं और भारत के साथ अमेरिका की डील की उम्मीद भी बढ़ गई है.
गुरुवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया. पिछले दो सत्रों में यह धातु रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 6% गिर चुका है. हालांकि इस साल सोना अभी भी करीब 55 प्रतिशत ऊपर है.
सोना हुआ इतना सस्ता गुड रिटर्न्स के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. 18 कैरेट सोने की कीमत 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का भाव भी घटा भारत में चांदी की कीमत में भी बुधवार को गिरावट आई और गुरुवार के शुरुआती कारोबार में भी नरमी दिखी. मुनाफा वसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते चांदी थोड़ी कमहोकर 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है.
आपके शहर में सोने-चांदी के रेट्स सोना (प्रति 10 ग्राम)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











