
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी, जानिए 9 फरवरी को दिल्ली से चेन्नई तक कितना बढ़ गया रेट
ABP News
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 9 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर बिक रहा है...
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 9 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,54,224 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,53,931 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
9 फरवरी की सुबह 9:45 बजे, एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,55,674 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1800 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,57,00 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.
अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर पता करना चाहिए. आइए जानते हैं कि आज आपको अपने शहर में सोना और चांदी खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा....
चांदी की कीमत













