
Ghaziabad: ट्रक की टक्कर पड़ी तो डिवाइडर से जा भिड़ी इंटरनेशल शूटर की कार, एयरबैग ने बचाई जान
AajTak
नेशनल हाइवे-9 पर सड़क दुर्घटना में इंटरनेशनल शूटर शहजार रिजवी कार में लगे एयरबैग की वजह से बाल-बाल बच गए. इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा नेशनल हाइवे 9 पर विजय नगर क्षेत्र में हुआ.
नेशनल हाइवे-9 पर इंटरनेशनल शूटर शहजार रिजवी (Shahzar Rizvi) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण शहजार की गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई. लेकिन कार में लगे एयरबैग के कारण शहजार और उनके ड्राइवर की जान बच गई.
मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजार रिजवी अपनी वरना कार से दिल्ली से मेरठ जा रहे थे. कार उनका ड्राइवर चला रहा था. सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे-9 पर उनकी कार जब विजय नगर के पास पहुंची, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई.
गनीमत ये रही कि टक्कर लगते ही कार में लगे एयरबैग खुल गए, जिसके चलते शहजार रिजवी और उनके ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई. शहजार को मामूली चोटें आई हैं. वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया.
बता दें कि शहजार रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के खिलाड़ी हैं और देश को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड दिला चुके हैं. 2018 में मेक्सिको में आयोजित हुए ISSF World Cup में शहजार रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत की तरफ से खेलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था. जिसके बाद वो विश्व रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए थे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









