
Gautam Gambhir Team India: गौतम की 'गंभीर' गलती... चुना अनुभवहीन कोचिंग स्टाफ, अब टीम इंडिया भुगत रही खामियाजा
AajTak
गौतम गंभीर ने जब टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से पसंदीदा कोचिंग स्टाफ की डिमांड की. गंभीर की मांग मानी भी गई. ऐसे में अभिषेक नायर, रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्केल सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी. हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. गंभीर ने लगभग चार महीने पहले हेड कोच का पद संभाला था. मगर उनकी कोचिंग में भारतीय टीम पहले श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज हारी. फिर अब कीवियों के खिलाफ रोहित ब्रिगेड को शर्मनाक हार मिली.
गौतम गंभीर ने जब हेड कोच का पद संभाला तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से पसंदीदा कोचिंग स्टाफ की डिमांड की. बीसीसीआई ने गंभीर की मांग सुनी भी. अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच के तौर पर नियुक्त किए गए. वहीं साउथ अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को बॉलिंग कोच चुना गया. जबकि टी. दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर बरकरार रहे. राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भी दिलीप इसी भूमिका में थे.
....गंभीर ने चुना अनुभवहीन सपोर्ट स्टाफ
अभिषेक नायर, रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्केल हेड कोच गौतम गंभीर के खास माने जाते हैं. ये तीनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. मोर्ने मोर्केल तो टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. मगर अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट को क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट का तनिक अनुभव नहीं है. अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट ने बतौर कोच मुख्यत: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काम किया हुआ है.
खुद गौतम गंभीर को भी आईपीएल में मेंटरशिप का अनुभव रहा है. गंभीर की बात मानते हुए बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग लिए कोच की बजाय अभिषेक नायर, रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्केल को चुना. अभिषेक-रयान के टेस्ट फॉर्मेट का अनुभव ना होने का खामियाजा शायद अब भारतीय टीम भी भुगत रही है.
यह भी पढ़ें: गंभीर के लिए BCCI ने बदला रूल बुक... द्रविड़-शास्त्री को भी नहीं मिली थी ऐसी छूट!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











