
Gautam Gambhir Press Conference 7 Pointers: रोहित-विराट का फ्यूचर, हार्दिक की फिटनेस... गौतम गंभीर की PC से मिले इन 7 सवालों के जवाब
AajTak
श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. गंभीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी उपस्थित थे. दोनों ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट से जुड़े सवालों के जवाब दिए.
टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं, रोहित शर्मा वनडे टीम की कमान संभालेंगे. ये दौरा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के लिए भी खास रहने वाला है. इस दौरे के साथ ही गंभीर बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे.
श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गंभीर के साथ चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी उपस्थित थे. दोनों ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट से जुड़े सवालों के जवाब दिए. हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ियों को लेकर सवाल पूछे गए, जिसका इन दोनों ने बखूबी जवाब दिया. आइए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकली 7 बड़ी चीजों पर एक नजर डालते हैं.
रोहित और विराट खेलेंगे 2027 का विश्व कप?
गंभीर ने कहा कि विराट-रोहित यदि फिटनेस बनाए रखते हैं तो दोनों 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. गंभीर कहते हैं, 'मैं समझता हूं कि उन्होंने दिखा दिया कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं, चाहे वह टी20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप. उन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बचा है. चैम्पियंस ट्रॉफी आ रही है, ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी टेस्ट सीरीज आ रही है. वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्रेरित होंगे और अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं, तो वे 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं.'
जडेजा को क्या ड्रॉप किया गया?
रवींद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जगह नहीं मिली है. इसे लेकर अगरकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब हमने टीम की घोषणा की थी, तब हमें यह स्पष्ट कर देना चाहिए था. अक्षर और जडेजा दोनों को चुनने का कोई मतलब नहीं था. किसी एक को वैसे भी बेंच पर बैठाया जाता. जडेजा को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि आराम दिया गया है, आगे कई टेस्ट सीरीज आने वाली हैं और वह उनमें से ज्यादातर में खेलेंगे.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










