
Gautam Gambhir On Virat Kohli and Rohit Sharma: रोहित-विराट को लेकर गौतम गंभीर ने की बड़़ी भविष्यवाणी, बोले-अगर वे अपनी फिटनेस...
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बड़ा बयान दिया. गंभीर ने कहा कि विराट-रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं.
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने जा रही है. टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं रोहित शर्मा वनडे टीम की बागडोर पहले की ही तरह संभालेंगे. दोनों ही सीरीज में शुभमन गिल को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.
श्रीलंका दौरे से हो रही गंभीर युग की शुरुआत
इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत कर रहे हैं. श्रीलंका टूर की शुरुआत से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर संग प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गंभीर ने दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बड़ा बयान दिया. गंभीर ने कहा कि विराट-रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं.
गंभीर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि उन्होंने दिखा दिया है कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं, चाहे वह टी20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर का विश्व कप. उन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बचा है. चैम्पियंस ट्रॉफी आ रही है, ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी टेस्ट सीरीज आ रही है. वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्रेरित होंगे और अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं, तो वे 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं.'
गंभीर ने रोहित-विराट के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट को लेकर कहा, 'यह एक बहुत ही व्यक्तिगत निर्णय है. मैं यह नहीं कह सकता कि उनमें कितना क्रिकेट बचा है. विराट और रोहित ने जो किया है, उसे देखते हुए वे अभी भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










