
Gautam Gambhir: क्या भारतीय खिलाड़ियों में फूट है? कोच गंभीर बोले- इन खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ...
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार मिली थी. तभी से खिलाड़ियों के बीच दरार की खबरें चलने लगी थीं. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कई मसलों पर असहमति दिखी थी. मगर इन सभी बातों पर खुद गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.
Gautam Gambhir on Rift in Dressing Room: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला रविवार (2 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 150 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज को 4-1 से जीत लिया.
अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है. इसके बाद चैम्पिंयस ट्रॉफी 2025 में उतरना है. इन सभी से पहले भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं. मगर इन सभी बातों पर खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.
'खिलाड़ियों ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है'
दरअसल, इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार मिली थी. तभी से खिलाड़ियों के बीच दरार की खबरें चलने लगी थीं. गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कई मसलों पर असहमति दिखी थी. ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने का मौका गंवा दिया.
मगर अब गंभीर ने इन दरार की खबरों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच जीतने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात की. इस दौरान खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य को लेकर कहा, 'इन खिलाड़ियों ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है. एक-दो महीने पहले बहुत सारी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं. गजब ही है.'
हेड कोच ने कहा- भारतीय क्रिकेट ऐसा ही है

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










