
Ganesha Mantra: भगवान गणेश के 5 शक्तिशाली मंत्र, घर की दरिद्रता का करेंगे नाश
AajTak
Lord Ganesha Mantra: शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश के चमत्कारी मंत्र
Lord Ganesha Mantra: भगवान गणेश के अनेकों मंत्र हैं, जिनका आह्वान हम सभी शुभ कार्यों के आरंभ में करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप से घर में शुभता निवास करती है. इस दिव्य मंत्र के जाप से आपके जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता का आगमन होने लगेगा. विघ्नहर्ता गणेश आपके सुख की राह में आने वाले हर विघ्न को दूर कर देंगे. अगर आपको भी अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का आभास होता है और जीवन में सुकून की कमी महसूस होती है तो गौरी नंदन के इस महामंत्र में इसका उपाय छिपा है.
घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश करेगा ये गणेश मंत्र शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश के चमत्कारी मंत्र "वक्रतुण्डाय हुं" के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मंगलमूर्ति गणेश का दिव्य मंत्र सबसे शुभ है. इसके जाप करने से जीवन में संपूर्ण आनंद की प्राप्ति होती है. यकीनन आपके घर का वातावरण सकारात्मक होने लगेगा. गणपति कृपा से घर में सुख, शांति और खुशहाली की बढ़त होगी.
भगवान गणेश के ये मंत्र भी चमत्कारी 1. विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं। नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
2. अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते। मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।
3. एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः। प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।
4. एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










