
G20 India: लद्दाख की बैठक से चीन को तमाचा, कश्मीर में आयोजन से चिढ़ा पाकिस्तान, जी20 की हफ्ते भर की हलचल
AajTak
G20 India Weekly Updates: भारत जी20 शिखर सम्मेलन की बैठकें उन क्षेत्रों में कर रहा है, जिन पर चीन और पाकिस्तान की गंदी नजर है. पाकिस्तान तो इसके खिलाफ बयान भी जारी कर चुका है. जी20 की बैठकें देश के तमाम शहरों में आयोजित की जा रही हैं.
जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता इस साल भारत कर रहा है. सितंबर में आने वाले विदेशी मेहमानों की लिस्ट भी जारी हो गई है. देश के विभिन्न राज्यों में समूह की बैठकें हो रही हैं. अभी तक 100 से अधिक बैठकों का आयोजन हो चुका है. जिन भी शहरों में आयोजन हो रहा है, उन्हें खूब सजाया जा रहा है. इस दौरान ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि विदेशी मेहमानों को संबंधित राज्य की संस्कृति से ज्यादा से ज्यादा रूबरू कराया जा सके.
विदेशी मेहमान भी भारत की संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा जान पा रहे हैं. जहां भी बैठक हो रही हैं, वहां पारंपरिक गीतों से उनका स्वागत किया जा रहा है. इनके लिए खासतौर पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. जिनमें कलाकार पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं. भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे लेह-लद्दाख क्षेत्र में वाई 20 का सफल आयोजन किया है. जिसमें 30 से अधिक देशों के 100 प्रतिनिधि शामिल हुए. इससे चीन को दर्द होना लाजमी है.
पाकिस्तान भी चिढ़ा हुआ है
वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में होने वाली बैठक को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है. महबूबा मुफ्ती ने युवाओं की गिरफ्तारी से जुड़े आरोप लगाए हैं. वहीं पाकिस्तान भी यहां बैठक करने का विरोध कर रहा है. उसके विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर बयान जारी किया गया है. हालांकि भारत उसे मुहंतोड़ जवाब देते हुए ये बोल चुका है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. और भारत जहां चाहे अपने देश के उस हिस्से में बैठक का आयोजन कर सकता है.
Day 2️⃣ at the #Youth20 pre-summit in #Leh saw discussions on ways to enhance collaboration with stakeholders to contribute towards the development of youth. @lg_ladakh spoke of Y20's push towards empowering the youth. pic.twitter.com/PwpGD0yVzZ
आज इस खबर में हम जी20 से जुड़ी बीते हफ्ते की बड़ी खबरों पर बात करेंगे. ये बैठक जिन चैनलों के वर्किंग ग्रुप्स के बीच होती हैं, उन्हीं पर ये ग्रुप काम करता है. प्रमुख चैनलों के नाम वित्तीय ट्रैक और शेरपा ट्रैक हैं. इसके साथ ही एक इंगेजमेंट ग्रुप भी होता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








