
Future Shift Labs ने AILF को लॉन्च किया, MP और MLA को समझाएगा AI की बारीकियां
AajTak
Future Shift Labs ने AI Legislators’ Forum (AILF) की शुरुआत की है. इसका प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सांसदों और विधायकों को AI से जुड़ी पॉलिसी, गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी की जानकारी देना है. फोरम विधायकों को AI के जिम्मेदार इस्तेेमाल, जवाबदेही और सेफगार्ड्स के साथ पॉलिसी बनाने में मदद करेगा. ग्लोबली भी ऐसे कई प्लेटफॉर्म आते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Future Shift Labs ने AI Legislators’ Forum (AILF) का ऐलान किया है. ये एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद MP और MLA को AI को समझने में मदद करना है. फोरम का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का मकसद AI से जुड़ी पॉलिसी, गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी से MP और MLA को रूबरू कराना है.
फोरम कानून निर्माता, टेक्नोलॉजीस्ट और पॉलिसी एक्सपर्ट्स को एक मंच पर लाना चाहता है, जिससे AI से जुड़ी चुनौतियों, रेगुलेटरी गैप्स और एथिकल बातों पर चर्चा हो सके.
इसका उद्देश्य विधायकों को टूल्स की जानकारी देना है, जिससे वे रिस्पॉन्सिबल AI यूज, जवाबदेही और सेफगार्ड्स के साथ बैलेंस्ड इनोवेशन जैसे टॉपिक पर पॉलिसी बनाने में मदद कर सकते हैं. Future Shift Labs के मुताबिक, प्लेटफॉर्म सलाना 30 विधायकों को वर्कशॉप, फेलोशिप और एक्सपर्ट्स से बातचीत के जरिए जोड़ेगा.
यह भी पढ़ें: xAI ने Apple और OpenAI पर केस क्यों किया? जानें...
इस पहल का मकसद पब्लिक सर्विस डिलीवरी, इकोनॉमी ग्रोथ और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर AI के असर से निपटने के लिए विधायी क्षमता को तैयार करना है. AILF को आधिकारिक तौर पर सांसद सुजीत कुमार, शशांक मणि, रबिन्द्र नारायण बेहरा और लावू श्री कृष्ण देवरायालु ने लॉन्च किया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










