
Former cricketer Salim Durani: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे सलीम दुर्रानी का कैंसर से निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली. वो कैंसर से जूझ रहे थे. दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था.
Former cricketer Salim Durani: भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार (2 अप्रैल) की सुबह एक दुखद खबर सामने आई. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली. वो कैंसर से जूझ रहे थे.
दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था. 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था. दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा, इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












