
FD की जगह दूसरे निवेश ऑप्शन खोज रहे हैं? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, जानें डिटेल
ABP News
भारतीय निवेशक अपने पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं. जहां पर भले ही रिटर्न थोड़ा कम हो पर निवेश से नियमित कमाई होती रहे. आइए जानते हैं ऐसे ही एक स्कीम के में बारे में.
Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशकों में से ज्यादातर लोग अपने पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं. जहां पर भले ही रिटर्न थोड़ा कम हो पर निवेश से नियमित कमाई होती रहे. इसी वजह से ज्यादातर लोग बैंक एफडी जैसे विकल्पों का चुनाव करते हैं. हालांकि, बैंक एफडी के अलावा पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स भी हैं, जो निवेशकों को बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा का भरोसा देती हैं.
इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS), जिसमें निवेश करके हर महीने करीब 9000 रुपये तक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है. यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो नियमित इनकम चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस स्कीम में बारे में.........
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
पोस्ट ऑफिस में ऐसे तो कई तरह की स्कीम होती है, लेकिन नियमित आमदनी के लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस स्कीम के तहत एक बार पैसा निवेश करना होता है. इसके बाद आपकी धनराशि पर मिलने वाले ब्याज से इनकम होती है.













