
Farmers Protest: चंडीगढ़ में आज से किसानों का आंदोलन, एक्शन में मान सरकार, SKM की दो दोटूक, पूरे पंजाब में पुतले जलाएंगे
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार से एक सप्ताह तक चलने वाले धरने का ऐलान किया है. इस बीच, पुलिस ने पंजाब के कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आंदोलनकारी किसान यूनियनों को चेतावनी दी है. मान ने कहा, पंजाब को धरने वाले राज्य में बदल दिया गया है और इससे भारी नुकसान पहुंचा है. मान ने कहा कि हमने किसान संगठनों से स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें इस धारणा में नहीं रहना चाहिए कि वो कार्रवाई नहीं कर सकते.
चंडीगढ़ में आज किसानों का मार्च प्रस्तावित है. किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस बीच, पंजाब की भगवंत मान सरकार अलर्ट हो गई है और किसान नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है. कई किसान नेता पुलिस हिरासत में हैं या नजरबंद रखे गए हैं. वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है. इधर, चंडीगढ़ पुलिस ने आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
दरअसल, किसानों ने ऐलान किया है कि वो 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक की. हालांकि, ये बैठक बेनतीजा निकली और किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे. उसके बाद सीएम मान अचानक बैठक छोड़कर चले गए. इस बीच, पुलिस सख्त हुई और चंडीगढ़ से पंजाब तक ताबड़तोड़ एक्शन देखे गए. किसान नेता दलजिंदर गिरफ्तार हो गए हैं. कुलवंत सिंह को नजरबंद रखा गया.
'हम आज पुतले जलाएंगे'
किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा, हम एसकेएम के किसान नेताओं पर मान सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हैं. इसलिए हम बुधवार को पूरे पंजाब में मान सरकार के पुतले जलाएंगे और किसान नेताओं की रिहाई की मांग करेंगे. भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा, सरकार ऐसे कदमों से किसानों की आवाज नहीं दबा सकती.
'मोर्चा लगाना था तो मीटिंग क्यों की?'
किसानों पर कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और कहा, भगवंत मान को बर्खास्त किया जाना चाहिए. वो शासन करने के योग्य नहीं हैं. वहीं, किसानों के धरना से पहले पुलिस के एक्शन पर सीएम भगवंत मान ने भी बयान दिया और दो टूक कहा, अगर मोर्चा ही लगाना था तो मीटिंग क्यों की. धरने की इजाजत नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











