
EY Pune Employee: अकाउंटिंग कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी की मौत, मां ने कहा- वर्क लोड ज्यादा था
AajTak
केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने मार्च में Ernst & Young कंपनी ज्वाइन किया. पीड़िता की मां ने बेटी की मौत के पीछे कंपनी के लापरवाही रवैये को जिम्मेदार ठहराया है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में Ernst & Young कंपनी में काम करने वाली एक 26 साल की कर्मचारी की मौत हो गई. पीड़िता की मां ने अकाउंटिंग फर्म को लिखे पत्र में कहा कि उसकी मौत 'ज्यादा वर्कलोड' की वजह से हुई है. केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने मार्च में Ernst & Young ज्वाइन किया था. अनीता ऑगस्टाइन (Anita Augustine) ने E&Y के चेयरमैन राजीव मेमानी के नाम लिखे पत्र में इस बात पर दुख जताया कि कंपनी से जुड़ा कोई भी शख्स उनकी बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुआ.
EY अन्ना सेबेस्टियन की पहली नौकरी थी और वह कंपनी में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित थी. अपनी बेटी को “योद्धा” बताते हुए, ऑगस्टीन ने कहा, "उसने स्कूल के साथ-साथ कॉलेज में भी अपनी सभी परीक्षाओं में टॉप किया और EY में बिना थके काम किया. उसने कंपनी की मांगों को पूरा करने के लिए हर कोशिश की."
'मानसिक तौर पर पड़ा बुरा असर'
ऑगस्टीन ने कहा, "वर्कलोड, नया वातावरण और लंबे वक्त तक काम करने से उस पर शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से बहुत बुरा असर पड़ा." उन्होंने आगे बताया कि अन्ना को जल्दी ही चिंता, रातों में अनिंद्रा और तनाव का सामना करना पड़ा.
ऑगस्टीन ने पत्र में कहा, "मेरी बेटी खुद को आगे बढ़ाती रही और मानती रही कि कड़ी मेहनत ही सफलता की चाबी है."
हालांकि, पुणे में दीक्षांत समारोह के वक्त उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










