
England Vs Nepal Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी, नेपाल से मिल रही है मुश्किल चुनौती
AajTak
ENG vs NEP T20 World Cup Live: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मुकाबला आज इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. दोनों टीमें इस मैच के जरिए अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेंगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मुकाबला आज इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दोनों टीमें इस मैच के जरिए अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कर रही हैं. इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.
कागजों पर इंग्लैंड की टीम भले ही मजबूत दिखे. लेकिन वो नेपाल को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को लेकर मैदान के बाहर विवाद जरूर चल रहे हैं, लेकिन टीम ने इन सबके बीच खुद को काफी हद तक स्थिर रखा है.
इंग्लैंड ने अपने पिछले 11 हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 10 जीते हैं, जिससे साफ है कि टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है.
हालांकि, नेपाल की टीम भी कम तैयार नहीं है. करीब 18 महीने पहले सेंट विंसेंट में नेपाल ने साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को लगभग हरा ही दिया था. अब वह उसी आत्मविश्वास के साथ टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर लौटी है.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







