
England Memes: 'कोहली-रोहित बहुत मारेंगे, वापस...', इंग्लैंड को अपनों ने ही किया ट्रोल, फैन्स बोले- एक्सीडेंटल चैम्पियन, मीम्स VIRAL
AajTak
Eng vs SL Viral Memes: इंग्लैंड की टीम जिस तरह वर्ल्ड कप 2023 में 26 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में हारी, उसके बाद इस टीम को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर 'एक्सीडेंटल चैम्पियन' तक कह दिया. सोशल मीडिया पर जमकर अंग्रेज टीम की मजाक उड़ाई जा रही है. कई मीम्स वायरल हुए हैं.
England vs Sri Lanka World cup 2023 Viral Memes: 2019 की वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड टीम 2023 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है. अपने खराब प्रदर्शन के कारण उसके बाद टीम को अपने फैन्स ने ही भयंकर ट्रोल कर दिया. इंग्लैंड की टीम ने इस वर्ल्ड कप में 5 में से महज 1 मैच जीता है. इसके बाद अंग्रेज टीम के समर्थक भड़क उड़े वहीं अन्य यूजर्स ने अंग्रेजी टीम पर तंज कसा.
सोशल मीडिया पर इस दिग्गज टीम की जमकर मजाक उड़ाई गई. कुछ इंटरनेट यूजर्स ने तो इस टीम को 'एक्सीडेंटल चैंपियन' तक कह दिया. इंग्लैंड के फैनबेस बार्मी आर्मी (Barmy army) के पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया.
श्रीलंका ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस हार के बाद, इंग्लैंड अब प्वाइंट्स टेबल में नीदरलैंड से ऊपर नौवें स्थान पर है. श्रीलंका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और उसके नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है.
वहीं सोशल मीडिया पर इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुए इस मुकाबले के बाद क्रिकेट फैन्स ने कई मीम्स शेयर किए. लोगों ने जमकर अंग्रेज टीम का मजाक उड़ाया.
वहीं एक शख्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि इंग्लैंड की टीम इस बार वर्ल्ड कप में जीतना ही नहीं चाहती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









