
Eng Vs Nz: बीच टेस्ट में ही कोरोना पॉजिटिव हुआ प्लेयर, दूसरे मैच से रिप्लेसमेंट बुलाना पड़ा
AajTak
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. बीच टेस्ट में इंग्लैंड को झटका लगा है, टीम के विकेटकीपर बेन फोक्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच का तीसरा दिन शुरू होने से पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स (Ben Foakes) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह प्लेइंग-11 का हिस्सा थे और बीच टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाए गए. ऐसे में इंग्लैंड को अब टीम में बदलाव करना पड़ा और सैम बिलिंग्स ने उनकी जगह ली है.
बेन फोक्स के कमर में दर्द था, ऐसे में वह शनिवार को विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे. उनकी जगह जॉनी बेयरस्टॉ ने विकेटकीपिंग की थी, लेकिन बाद में जब उनका कोविड टेस्ट हुआ तब वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
आईसीसी के नियमानुसार, अगर किसी मैच के दौरान कोई प्लेयर ऐसे पॉजिटिव पाया जाता है तो रिप्लेसमेंट किया जा सकता है. इसी नियम के तहत सैम बिलिंग्स को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. सैम बिलिंग्स काउंटी का मुकाबला खेल रहे थे, लेकिन ज़रूरत के वक्त पर अब वह सीधा इंग्लैंड टीम में एंट्री लेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे.
Get well soon, Foakesy 🙏 Welcome to the group, Bilbo 👋 🏴 #ENGvNZ 🇳🇿
इंग्लैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा है कि बेन फोक्स के अलावा अन्य खिलाड़ियों का भी टेस्ट हुआ है, सभी निगेटिव पाए गए हैं और किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं.
बता दें कि इंग्लैंड टीम के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि 1 जुलाई से भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जाना है. इकलौते टेस्ट पर हर किसी की नज़र है, क्योंकि यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज़ का बाकी बचा एक मैच है जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे है. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










