
ENG Vs IND 3rd Test Pitch Update: रात में हो गया लॉर्ड्स में 'खेल', पिच से हरियाली गायब... कप्तान शुभमन गिल भी कन्फ्यूज
AajTak
Lord's pitch report: लॉर्ड्स टेस्ट की पिच को लेकर खूब चर्चा थी. सवाल था कि हर किसी के मन में यही सवाल है कि लॉर्ड्स की पिच कैसी होगी? लेकिन यह पिच पहले काफी बदली आई. मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Lord's pitch Update, ENG Vs IND 3rd Test : लॉर्ड्स टेस्ट के आगाज होने से पहले ही बवाल मच गया है. इसकी वजह है यहां की पिच. दो दिन पहले जो पिच इतनी हरी-भरी थी कि लग रही थी, ऐसा लगा कि तेज गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले होगी. लेकिन अब उसका रंग-रूप ही बदल गया है.
अब पिच देख के लग रहा है यहां बल्लेबाज धमाका करेंगे. फिलहाल मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिच को देखकर शुभमन गिल कन्फ्यूज नजर आए. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने एक बदलाव किया, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह की टीम में एंट्री हुई.
मैच से ठीक पहले लॉर्ड्स की पिच के फोटो सामने आए. जहां पिच पर घास नहीं दिखी. पहले उम्मीद थी कि एजबेस्टन की हार के बाद इंग्लैंड यहां ग्रीन टॉप पिच रखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
कुल मिलाकर पिच से घास साफ हो चुकी है, अब वो सूखी और बैलेंस्ड लग रही है, जैसे कह रही हो- आओ बल्लेबाजों, रन बरसाओ... पिच देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां जमकर रन बनने वाले हैं और सिर्फ तेज गेंदबाज नहीं बल्कि स्पिनर्स को भी यहां मदद मिलेगी.
वैसे इंग्लैंड ने जिस तरह की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया उसे देखकर तो साफ ही लग रहा था कि पिच सिर्फ तेज गेंदबाजों को मदद नहीं देगी. क्योंकि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शोएब बशीर भी शामिल हैं.
शुभमन गिल हुए पिच देखकर कन्फ्यूज शुभमन गिल ने पिच देखकर कहा- सुबह थोड़ा कन्फ्यूजन था कि टॉस जीतकर क्या करना है] शायद पहले गेंदबाजी करना बेहतर लगता, पिच पहले सेशन में कुछ हरकत जरूर दिखा सकती है. बॉलर काफी कॉन्फिडेंट हैं. पिछली बार जैसी पिच पर 20 विकेट निकालना आसान नहीं था, लेकिन टीम का जज्बा काम आया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










