
Elon Musk का बड़ा बयान, EVM हटाने की मांग, हैकिंग पर कही ये बात
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO Elon Musk ने EVM को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि EVM यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह इंसान या AI द्वारा हैक किया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO Elon Musk ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है. मस्क ने शनिवार को EVM हटाने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इसे मशीनों या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से हैक किया जा सकता है. ये बात उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखी है.
Elon Musk ने अमेरिका राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर की पोस्ट को शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को खत्म कर देना चाहिए. इंसान और AI की मदद से हैक होने की खतरा है, यह भले ही कम है, लेकिन फिर भी ज्यादा है.
रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अपने पोस्ट के शुरू में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM में गड़बड़ियों के बारे में लिखा था. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर ने एसोसिएटेड प्रेस का हवाला देते हुए पोस्ट में लिखा, प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों से जुड़ी वोटिंग में कई खामिया सामने आई हैं. अच्छा है, एक पेपर ट्रेल था, इसलिए इस समस्या को पकड़ा गया और वोटों की संख्या को सही किया गया.
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, उन इलाकों में क्या होगा, जहां कोई पेपर ट्रेल नहीं है? अमेरिकी नागरिकों को यह पता करना होगा कि उनके सभी वोट गिने गए थे. उन्होंने आगे कहा कि चुनावों को हैक नहीं किया जा सकता है. चुनावों में इलेक्ट्रोनिक दखल अंदाजी को बचाने के लिए हमें बैलेट पेपर की तरफ लौटना होगा.
यह भी पढ़ें: भारत में बनेंगे Google Pixel फोन्स, iPhone बनाने वाली Foxconn करेगी प्रोडक्शन
प्यूर्टो रिकान चुनाव आयोग ने इसकी शुरुआत में घोषणा की थी कि वोटिंग के बाद मतदान में खामियां मिलने के बाद वो अमेरिकी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा विचार कर रहा है. प्यूर्टो रिकान पोल बॉडी की अंतरिम अध्यक्ष जेसिका पाडिला रिवेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह समस्या एक सॉफ्टवेयर में खामी की वजह से सामने आई है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











