
Elon Musk का बड़ा ऐलान, लॉन्च की Robotaxi, सड़कों पर दौड़ी बिना ड्राइवर की कार
AajTak
Tesla RoboTaxi की सर्विस शुरू हो चुकी है, जिसका ऐलान खुद Tesla CEO Elon Musk ने पोस्ट करके किया. ऑस्टिन में रविवार की सुबह इसकी शुरुआत की गई, जिसके बाद सड़कों पर कई जगह पर ये टैक्सी नजर सरपट दौड़ती नजर आईं. पहले सफर की कीमत 4.20 अमेरिकी डॉलर है
Tesla RoboTaxi की सर्विस शुरू हो चुकी है, जिसका ऐलान खुद Tesla CEO Elon Musk ने पोस्ट करके किया. इस टैक्सी की शुरुआत ऑस्टिन में हुई है और इसकी पहले सफर की कीमत 4.20 अमेरिकी डॉलर (करीब 364 रुपये) है.
यह एक बिना ड्राइवर की टैक्सी है. Tesla Robotaxi में Full Self-Driving (FSD) टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिसकी मदद से यह टैक्सी बिना ड्राइवर के चलती है.
ऑस्टिन में रविवार की सुबह इसकी शुरुआत की गई, जिसके बाद सड़कों पर कई जगह पर ये टैक्सी सरपट दौड़ती नजर आईं. इसमें कोई ड्राइवर नहीं था, जिसकी वजह से इन टैक्सियों ने कई लोगों को अट्रैक्ट किया है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर की तरफ से अभी इसके बारे में डिटेल्स में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. इस दौरान कंपनी ने कई इंफ्लुएंसर को इनवाइट किया था और इसमें सफर करने को कहा गया.
यह भी पढ़ें: POCO F7 की लॉन्च डेट कन्फर्म, होगा अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन
Elon Musk का पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












