
E20 पेट्रोल न करें इस्तेमाल! इस कार कंपनी ने दी ग्राहक को सलाह, जानें क्या है मामला
AajTak
Renault On E20 Fuel: फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault ने एक यूजर को उनके 3 साल पुरानी कार में एथेनॉल ब्लेंडेड (E20 Petrol) इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. यूजर का कहना है कि, ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी इथेनॉल ब्लेंडिंग के बारे में बहुत कम या बिल्कुल भी जानकारी नहीं है.
Ethanol Blended E20 Petrol: गाड़ी लेकर घर से बाहर निकले हैं... पेट्रोल कौन सा डलवाएं? अगर ये एथेनॉल ब्लेंड (E20 Fuel) पेट्रोल डलवा लिया तो कहीं मेरी गाड़ी का माइलेज तो कम नहीं होगा? या कहीं गाड़ी के मैकेनिज़्म पर इस फ्यूल का कोई बुरा असर तो नहीं पड़ेगा? ऐसे ही कई सवालों से आज देश के पुराने वाहन मालिक जूझ रहे हैं. ऐसा ही एक सवाल लेकर जब एक कार मालिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंचा तो कार कंपनी ने उसे इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) इस्तेमाल न करने की सलाह दी.
दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर अंकुर ठाकुर नाम के एक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यूजर का कहना है कि, ये स्क्रीनशॉट फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault को भेजे गए एक मेल का जवाब है. जिसमें उन्होंने कंपनी के ग्राहक सेवा टीम से एक ई-मेल के जरिए पूछा था कि, उनकी कार नए एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल के अनुकूल है या नहीं? जिसके जवाब में कंपनी ने उन्हें E20 पेट्रोल इस्तेमाल न करने की सलाह दी.
यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, "रेनॉल्ट मेरी 2022 की कार में E20 पेट्रोल इस्तेमाल न करने की सलाह दे रहा है. अब मुझे क्या करना चाहिए? यह एक नई कार है और हमने 3 सालों में सिर्फ़ 13,000 किलोमीटर ही चलाए हैं." इस पोस्ट के साथ यूजर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्रालय को भी टैग किया है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कथित ई-मेल के स्क्रीन शॉट में लिखा है कि, "E20 फ्यूल से संबंधित आपके प्रश्न को हम एक्नॉलेज करते हुए हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि ट्राइबर - 2022 का E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबिलिटी (संगतता) के लिए टेस्ट नहीं किया गया है. इसलिए, आपके वाहन में E20 फ्यूल का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है."
जहां एक तरफ E20 फ्यूल को लेकर इतनी उहापोह की स्थिति मची हुई है. वहीं देश के कई पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले ज्यादातर कमर्चारियों (अटेंडेंड) को इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है. इस महीने की शुरुआत में एक अलग पोस्ट में, इसी यूजर ने दावा किया था कि, उन्होंने अपनी 3 साल पुरानी कार के लिए इथेनॉल-फ्री पेट्रोल की तलाश में 6 पेट्रोल पंपों का दौरा किया था. उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि, पेट्रोल पंपों के ज़्यादातर कर्मचारियों को इथेनॉल ब्लेंडिंग के बारे में बहुत कम या बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. फिर उन्होंने अपने इस अनुभव से जुड़ी बातयीत को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था.
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में कंपनी द्वारा बेचे जा रहे सभी तरह के पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को स्पष्ट किया था. HPCL ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर बीते 6 अगस्त को अपने एक पोस्ट में एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा था कि, "एचपीसीएल इथेनॉल ब्लेंडिंग के सरकारी मानदंडों का पालन करता है. रेगुलर पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा लगभग 20%, पावर95 में 15%, पावर99 में 11% और पावर100 में 4.5% तक होती है. ये ब्लेंडिंग उत्सर्जन को कम करने और फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











