
Dussehra, Diwali 2023 Date: दशहरा-धनतेरस-दीपावली-भैया दूज कब हैं? जानें दिन-तारीख और शुभ मुहूर्त
AajTak
Dhanteras Diwali Bhai dooj Date: अगला करीब डेढ़ महीना त्योहारों से भरा रहने वाला है. पहले दशहरा और फिर धनतेरस, दीपावली और भाई दूज का त्योहार आएगा. ऐसे में लोग इन त्योहारों के दिन-तारीख जानने के लिए बड़े उत्सुक हैं. ताकि वह त्योहार की तिथियों को ध्यान में रखते हुए आगे की तैयारी शुरू कर सकें.
Dussehra Dhanteras Diwali Bhai Dooj 2023 Date:पितृपक्ष समाप्त होते ही एक के बाद एक कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. पहले दशहरा और फिर धनतेरस, दीपावली और भाई दूज का त्योहार आएगा. ऐसे में लोग इन त्योहारों के दिन-तारीख जानने के लिए बड़े उत्सुक हैं. ताकि वह त्योहार की तिथियों को ध्यान में रखते हुए आगे की तैयारी शुरू कर सकें. आइए आपको आने वाले बड़े त्योहारों की तिथियों के बारे में बताते हैं.
कब है दशहरा? देव ज्योतिष और महंत, महादेवी काली मंदिर, मंदाकिनी तट पंडित अश्विनी पांडेय के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी यानी दशहरा मनाया जाता है. इस साल विजय दशमी का पर्व 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.
कब है धनतेरस? सनातनी पर्व धनतेरस धन, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है. यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाएगा. कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 01:57 बजे तक रहेगी. ऐसे में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. वैसे धनतेरस पर्व का शुभ समय गोधूलि वेला होती है. गोधूलि वेला में की गई पूजा से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. धनतेरस पर आरोग्य के देवता धनवंतरी का पूजन होता है, जिससे हमें उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
कब है दीपावली? पंडित अश्विनी पांडेय के अनुसार, दीपावली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है. इस वर्ष कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 02.45 बजे से 13 नवंबर को दोपहर 02.56 बजे तक रहेगी. ऐसे में दीपावली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी. दीपावली पर महालक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इनकी उपासना से हमारे जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है. दीपावली पूजन का सबसे उत्तम समय प्रदोष काल का होता है. इस शुभ मुहूर्त में पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
दीपावली पर पूजा का मुहूर्त दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रविवार, 12 नवंबर को शाम को 5.39 बजे से रात 8:16 तक रहेगा.
पंडित अश्विनी पांडेय ने बताया कि हिंदू पर्व उत्सव में भैया दूज को विशेष दर्जा दिया गया है. इस दिन महिलाएं अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके उज्जवल भविष्य व लंबी आयु की कामना करती हैं. इस साल भैया दूज 14 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त 14 नवंबर को दोपहर 01.33 बजे से दोपहर 03.22 बजे तक रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










