
Dhruv Jurel-Sarfaraz Khan on Test Cricket: 'जब मैच 5 दिन का है तो बैजबॉल क्यों खेलना ', सरफराज खान-ध्रुव जुरेल ने टेस्ट को बताया असली क्रिकेट
AajTak
Dhruv Jurel-Sarfaraz Khan On Test Cricket Future: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आए भारतीय टीम के खिलाड़ी सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने हालिया सीरीज में इंग्लैंड की बैजबॉल स्टाइल बल्लेबाजी पर बात की. इस दौरान उन्होंने टेस्ट मैच, वनडे क्रिकेट और टी20 फॉर्मेट को लेकर भी अपनी राय रखी.
Dhruv Jurel-Sarfaraz Khan, India today Conclave 2024: भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से पटखनी दी थी. इस सीरीज में इंग्लैंड की बैजबॉल (तेजी से रन बनाना) रणनीति फ्लॉप रही थी. इंग्लैंड के इस बल्लेबाजी स्टाइल की ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जमकर आलोचना की. ध्रुव ने साफ किया जब टेस्ट मैच 5 दिन का होता है तो फिर बैजबॉल स्टाइल में क्यों खेलना. वहीं, सरफराज खान ने टेस्ट मैच में लंबी रेस का घोड़ा बनना पड़ता है.
ध्रुव जुरेल ने कहा कि मैं हमेशा से ही टेस्ट मैच खेलना चाहता था. टेस्ट क्रिकेट ही 'प्योरेस्ट फॉर्म ऑफ क्रिकेट' है. मैंने सपना देखा था कि मैं एक दिन टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने टीम की जीत में अहम जिम्मेदारी निभा पाया. वहीं, सरफराज ने कहा, 'मैं तो बचपन से ही सुनता आया था, टेस्ट क्रिकेट को ही असली क्रिकेट माना जाता है. अब्बू (नौशाद खान) भी यही कहते थे कि टेस्ट मैच खेलना है. जब हाल में मैं खेला तो समझ आया कि असली क्रिकेट टेस्ट मैच ही है.'
यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2024: 'ये भी इंडिया के लिए...', पिता नेम सिंह ने ध्रुव जुरेल को किया 'रिटर्न सैल्यूट', जानें क्यों किया ऐसा
बैजबॉल स्टाइल की जुरेल ने उड़ाईं धज्जियां
इस दौरान ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के बैजबॉल स्टाइल बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की. जुरेल ने कहा जब टेस्ट मैच 5 दिन का है तो, उन दिनों का यूटिलाइज करना चाहिए, फिर बैजबॉल क्यों खेलना. जुरेल ने कहा कि बैजबॉल स्टाइल उनका खेलने का तरीका है. जुरेल ने कहा टी20 और वनडे क्रिकेट में एक दिन में नतीजा आ जाता है लेकिन टेस्ट मैच में सेशन जीतने होते हैं.
आईपीएल vs टेस्ट क्रिकेट पर क्या बोले जुरेल ध्रुव जुरेल और सरफराज खान से जब आईपीएल टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तुलना पर सवाल पूछा गया. इस ध्रुव जुरेल ने कहा मैं हमेशा से ही टेस्ट मैच खेलना चाहता था. अंडर 19 के दिनों में मुझसे मेरा टारगेट पूछा गया तो मैंने कहा था कि मैं 200 टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं, लेकिन अब लगता है कि इतने टेस्ट मैच बहुत ज्यादा हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









