
Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है 'यम का दीपक', जानें इसका महत्व, मुहूर्त और विधि
AajTak
Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन सोने-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस की रात एक खास प्रयोग करने से दुर्घटना या अकाल मृत्यु का संकट सिर से टल जाता है.
Dhanteras 2024: हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सोने-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस की रात एक खास प्रयोग करने से दुर्घटना या अकाल मृत्यु का संकट सिर से टल जाता है. धनतेरस की शाम को धनवंतरी और भगवान कुबेर की पूजा के बाद एक खास उपाय किया जाता है.
धनतेरस पर 'यम का दीपक' क्यों जलाते हैं? धनतेरस की शाम भगवान कुबेर और धनवतंरी की पूजा के बाद यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है. कहते हैं कि यह दीपक जलाने से अकाल मृत्यु और दुर्घटना का भय टल जाता है.
कैसे जलाएं यम का दीपक? यम का दीपक जलाने के लिए मिट्टी का एक बड़ा और चौमुखा दीपक लें. इसमें चार बत्तियां लगाएं और सरसों का तेल भर दें. फिर शाम को प्रदोष काल में परिवार के सारे सदस्यों की उपस्थिति में इस दीपक को जलाएं. इस दीपक को घर के कोने-कोने में ले जाएं. इसके बाद इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर रख दें.
यम का दीपक जलाने का मुहूर्त धनतेरस पर यम का दीपक जलाने का मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाला है. इसी अवधि में यम का दीपक प्रज्जवलित करें.
दीपक जलाने के पीछे की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, किसी राज्य में हेम नामक राजा था. ईश्वर की कृपा से उन्हें एक पुत्र प्राप्त हुआ. बेटे की कुंडली में लिखा था कि शादी के चार दिन बाद राजकुमार की मृत्यु हो जाएगी. ऐसे में राजा ने उसे ऐसी जगह भेज दिया, जहां किसी लड़की की परछाई भी उस पर न पड़े लेकिन वहां उन्होंने एक राजकुमारी से विवाह कर लिया.
रीति के अनुसार, विवाह के चौथे दिन यमराज के दूत राजकुमार के पास आ गए. राजकुमार की पत्नी विलाप करने लगी और दूतों से अकाल मृत्यु से बचने का उपाय जाना. दूतों ने ये सारी बातें यमराज को बताई. तब यमराज ने कहा कि मृत्यु अटल है. लेकिन धनतेरस के दिन यानी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन जो व्यक्ति दीप प्रज्जवलित करेगा, वह अकाल मृत्यु से बच सकता है. यही वजह है कि हर साल धनतेरस पर यम का दीपक जलाने की परंपरा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










