
Delhi Metro में गुटखे से सनी सीट की तस्वीर वायरल, लोगों ने कहा-'थोड़ा तो शर्म करो!'
AajTak
दिल्ली के आजादपुर मेट्रो स्टेशन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है. Reddit पर शेयर किए गए इस पोस्ट में एक यात्री ने मेट्रो की सीट पर गुटखा थूके जाने की तस्वीर साझा की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई.
दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.यह तस्वीर आजादपुर मेट्रो स्टेशन की है, जहां एक यात्री ने रेडिट पर एक पोस्ट में बताया कि किसी ने मेटल सीट पर गुटखा थूक दिया.रेडिट यूजर ने ‘r/delhi’ पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा –किसी ने पूरी सीट पर गुटखा थूक दिया है. समझ नहीं आता कि जिन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधा चाहिए, वे इसे नाली की तरह क्यों इस्तेमाल करते हैं.
पोस्ट वायरल होते ही लोगों में गुस्सा और निराशा दोनों दिखी. कई यूजर्स ने कहा कि ये सिर्फ सार्वजनिक शिष्टाचार की कमी नहीं, बल्कि सफाई के नियमों की अनदेखी भी है. लोगों ने यह भी कहा कि मेट्रो प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त जुर्माना लगाना चाहिए ताकि बाकी लोग सबक लें.
पोस्ट में यूजर ने लिखा कि मेट्रो एक साफ-सुथरी साझा जगह है, न कि बुरी आदतों का कूड़ाघर. अगर हम सार्वजनिक जगहों पर इंसानियत से पेश नहीं आ सकते, तो आगे कैसे बढ़ेंगे?
देखें वायरल वीडियो
कई यूजर्स ने कमेंट्स में अपनी नाराज़गी जताई. एक ने लिखा कि ये लोग या तो मेट्रो में घुसने से पहले गुटखा खा लेते हैं या अंदर ही खाते हैं। पकड़ना मुश्किल नहीं, पर ध्यान कोई नहीं देता.दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि सिविक सेंस तो यहां डूबती नाव है! लोगों में सुधार की उम्मीद अब मुश्किल लगती है.कुछ लोगों ने यह भी बताया कि गुटखा की लत सिर्फ आदत या निकोटीन निर्भरता की वजह से होती है, समझ की कमी से नहीं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










