
Delhi: दोस्ती से किया इनकार तो लड़की की फोटो कर दिया वायरल, ऐसे पकड़ा गया स्टॉकर
AajTak
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने रोहित आर्य नाम के एक युवक को अरेस्ट किया है. उस पर आरोप है कि उसने एक लड़की का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी फोटो और मोबाइल नंबर वायरल कर दिया था.
Delhi News: साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने सोशल मीडिया के एक स्टॉकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक लड़की ने दोस्ती के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो आरोपी ने फेसबुक पर पीड़ित लड़की के नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर उसका मोबाइल नंबर डाल दिया और फोटोग्राफ्स भी अपलोड कर दिए.
पीड़ित लड़की ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी कि उसके नाम से किसी ने फेक फेसबुक अकाउंट बना रखा है. उस अकाउंट में उसका मोबाइल नंबर दिया गया और उसके फोटो भी सोशल मीडिया से उठाकर उस फेक फेसबुक अकाउंट पर डाले गए हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
दिल्ली पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए पूरी प्लानिंग बनाई. उसने आरोपी तक पहुंचने के लिए एक टीम का गठन किया. इस टीम में सभी के काम तय किए गए. किसी का काम टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाना तो किसी का मुखबिरों के जरिए आरोपी की पहचान के बारे में जानकारी जुटाना था.
पुलिस ने मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी जानकारी मांगी. वहां से पुलिस को आरोपी के बारे में काफी जानकारी मिली. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्य नाम के रूप में की. पता लगा कि 19 साल का रोहित आर्य दिल्ली के लाजवंती गार्डन में रहता है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित आर्य को अरेस्ट कर लिया.
पकड़ में आने के बाद रोहित आर्य ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की को दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था, जिसे उसने ठुकरा दिया. इसके बाद उसने लड़की के नाम से जाली प्रोफाइल बनाएं और फिर उसके फोटो वायरल करने लगा. पुलिस ने आरोपी के पास से वो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे वह जाली प्रोफाइल को हैंडल करता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










