
Deepti Sharma No Ball: दीप्ति शर्मा की एक नो-बॉल, आखिरी ओवर में इस तरह वर्ल्डकप से बाहर हुई टीम इंडिया
AajTak
महिला विश्व कप के आखिरी ग्रुप राउंड मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक करीबी हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम को आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नो-बॉल फेंकना काफी महंगा पड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत को 3 विकेट से मात दी. भारतीय टीम को आखिरी 2 गेंदों में 3 रन बचाने थे लेकिन दीप्ति शर्मा की एक गेंद को नो- बॉल करार दे दिया गया. हालांकि वह रिप्ले में काफी करीबी मामला लग रहा था. क्योंकी गेंदबाज का पैर क्रीज के ऊपर हवा में ही था.
इस नो-बॉल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम ओवर में लक्ष्य आसान हो गया. इसी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने मिग्नन डु प्रीज को हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट भी करवाया था, जो भारत के लिए आखिरी गेंद में काफी फायदेमंद साबित हो सकता था. लेकिन स्पिनर द्वारा मुकाबले के इस क्षण में करीबी नो-बॉल फेंकना टीम इंडिया को भारी पड़ गया. इस नो-बॉल पर मिग्नन डु प्रीज ने लॉन्ग ऑन की तरफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी जिसे वहां मौजूद हरमनप्रीत कौर ने पकड़ा.
आखिरी ओवर का रोमांच द.अफ्रीका को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे. पहली गेंद- एक रन (जीत के लिए 5 गेंदों में 6 रन) दूसरी गेंद- त्रिशा चेट्टी रनआउट (जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रन) तीसरी गेंद- एक रन (जीत के लिए 3 गेंदों में 5 रन) चौथी गेंद- एक रन (जीत के लिए 2 गेंदों में 4 रन)पांचवीं गेंद- नो बॉल एक रन (जीत के लिए 2 गेंदों में 2 रन) पांचवीं गेंद- एक रन (जीत के लिए 1 गेंद में 1 रन) आखिरी गेंद- एक रन (दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट से जीता)
इसी कैच के बीच बल्लेबाजों ने एक रन भी दौड़ कर पूरा कर लिया था लेकिन उस रन को अमान्य घोषित कर दिया गया, लेकिन बाद में इसे बल्लेबाज और टीम के खाते में जोड़ा गया. इसके बावजूद स्ट्राईक को चेंज कर दिया गया. दक्षिण अफ्रीका बाकी बची दो गेंदों में 2 रन निकालकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी कराई, लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद ने हरमनप्रीत के साथ भारतीय फैन्स को भी निराश कर दिया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










