
Deepfake Porn पर बना कानून, Donald Trump ने बिल पर किए साइन, 48 घंटे में होगा एक्शन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोमवार को एक बिल पर साइन किया है, जिसके बाद Deepfake और Revenge Porn को गैर कानूनी बना दिया गया है. अमेरिका का यह फेक वीडियो और इमेज के खिलाफ एक बड़ा कदम है. इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप भी मौजूद रही. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Deepfake व Revenge Porn के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है और एक कानून बना दिया है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की दोपहर को एक बिल पर साइन किए और इस कानून का नाम TAKE IT DOWN Act है.
इस कानून के बनने के बाद अगर कोई भी शख्स या पब्लिकेशन बिना उस शख्स की मर्जी के असली या फिर AI Generated अश्लील तस्वीर को ऑननलाइन पोस्ट किया है, तो टेक्नोलॉजी कंपनियों को उस कंटेंट को 48 घंटे के अंदर रिमूव करना होगा.
अमेरिकी का फर्स्ट लेडी ने कहा आज, 'टेक इट डाउन' एक्ट, हमारे बच्चों की भलाई, हमारे परिवारों और अमेरिका के भविष्य के लिए जरूरी है.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप भी मौजूद
व्हाइट हाउस स्थित रोज गार्डन सेरेमनी के दौरान अमेरिका राष्ट्रपति ने इस बिल पर साइन किए हैं और उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप भी मौजूद रहीं. इस बिल के तहत तथाकथित Revenge Porn और गैर कानूनी Deepfake कंटेंट को पोस्ट करना गैर कानूनी काम होगा. इस कानून को तोड़ने वाले को जेल और जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s की कीमत और फीचर्स लीक, इतने रुपये में लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











