
DC vs LSG, IPL 2025: 'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत...', दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद अक्षर पटेल बोले- कोई कुछ नहीं कहेगा
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत दर्ज करने के बाद बातचीत में कहा-मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत बना लो. दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ पर जीत दर्ज की.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सोमवार (24 मार्च) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर मिली एक विकेट की रोमांचक जीत के बाद कहा कि इसे आदत बना लो क्योंकि उनकी कप्तानी में ऐसा ही होगा.
अक्षर पटेल को IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है. वह 2019 से टीम के साथ हैं और इस सीजन में पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.
उन्होंने मैच जीतने के बार रिएक्शन दिया और कहा- मेरे फैसले लेने की प्रक्रिया कुछ इसी तरह की है, इसलिए कुछ भी हो सकता है. कभी-कभी फैन्स को गुस्सा भी होगा. अभी हम जीत गए हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं कहेगा.
अक्षर ने कहा-आईपीएल में हमने बहुत कुछ देखा है. पावरप्ले में चार विकेट गंवाना और फिर मैच जीतना, ऐसा बहुत बार नहीं देखा, पर अब क्रिकेट बदल रहा है. इसलिए आपको बस क्रीज पर रहना और कोशिश करनी है.
Never gave up hope 💪 Never stopped believing 👊 A special knock and match to remember for the ages 🥳#DC fans, how's the mood? 😉 Scorecard ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/HYeLTrEjTn
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था, हम इस हार से सीखेंगे और सुधार करने का प्रयास करेंगे. यह कहना आसान है कि कहां गलती हुई. उनके लिए ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. एक और खिलाड़ी विप्रज निगम ने मिलकर मैच दिल्ली के पक्ष में कर दिया.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










