
David Dhawan Birthday: 'याराना' से लेकर 'कुली नंबर 1' तक, डेविड धवन के निर्देशन में बन चुकी हैं ये सुपरहिट फिल्में
ABP News
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक डेविड धवन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फ़िल्में बनाई है. उन्होंने गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा 17 सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक डेविड धवन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने कुली नंबर 1, मुझसे शादी करोगी और हीरो नंबर 1 जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी पॉपुलर रही है. उन्होंने गोविंदा के साथ कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है. 16 अगस्त 1955 को जालंधर में जन्में डेविड धवन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. उन्होंने क्रिस्ट चर्च कॉलेज कानपूर से अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से आगे की पढ़ाई पूरी की. डेविड धवन ने करुना धवन से शादी की है. उन्होंने अपने छोटे बेटे वरुण धवन के साथ भी कई हिट फ़िल्में की हैं.More Related News

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












