
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
ABP News
Isha Ambani At Oscar 2026: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर पति आनंद संग ईशा अंबानी ने भी जमकर पोज दिए. इस दौरान ईशा ने अपने लुक से खूब सूर्खियां बटोरीं.
15 मार्च को लॉस एंजिल्स में ऑस्कर के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 2026 एकेडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुईं. इस दौरान इस बिलेनियर कपल ने रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दिया. वहीं ईशा ने इस दौरान अपने ग्लैमरस लुक में पूरी महफिल लूट ली. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
ईशा अंबानी ने विंटेज वैलेंटिनो गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाजबता दें कि 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपने अपीयरेंस के लिए, ईशा अंबानी ने एक विंटेज वैलेंटिनो गाउन पहना था. . फूलों की एम्ब्रॉइडरीवाला यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम गाउन, वैलेंटिनो हाउते कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा है.
लेकिन, सिर्फ़ गाउन ही नहीं था जिसने सबका ध्यान खींचा. ईशा ने फेमस डिज़ाइनर लोरेन श्वार्ट्ज़ की शानदार ज्वेलरी से अपने लुक को और भी खास बना दिया. उन्होंने इस आउटफिट के साथ चमचमाते ड्रॉप इयररिंग्स और एक शानदार डायमंड चोकर-स्टाइल नेकलेस पहना था. ज्वेलरी का यह शानदार पीस देखते ही देखते ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे रेड कार्पेट पर उनके लुक का सबसे खास हिस्सा बताया. वहीं ईशा की ऑस्कर रेड कार्पेट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












