
अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज से उठा पर्दा, दिवाली 2026 पर 'रामायण' से होगा जबरदस्त क्लैश
ABP News
Lakadbaggha 2 Release Date: अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस' की रिलीज डेट आ गई है. साथ ही इस फिल्म का नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला होने वाला है.
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक्टर और फिल्ममेकर अंशुमन झा ने अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में निर्देशक नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' के साथ रिलीज होने वाली है. आमतौर पर बड़ी फिल्मों से टक्कर होने पर कई निर्माता अपनी फिल्मों की तारीख बदल लेते हैं, लेकिन अंशुमन झा ने इस बार दिवाली 2026 पर अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है.
इस बार शिकार बड़ा होगा...
अंशुमन ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस जन्मदिन पर जंग अभी भी जारी है. भारत की सबसे बड़ी हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट एक्शन फिल्म का टीजर पोस्टर पेश किया जा रहा है 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस'. इस बार शिकार और बड़ा होगा. जंगल और भी खतरनाक होगा और बेजुबान जीवों की रक्षा का मिशन फिर से शुरू होगा. दिवाली 2026 पर सिनेमा हॉल में मिलते हैं.' फिल्म के नए पोस्टर में अंशुमन झा का किरदार एक बंदर के साथ दिखाई दे रहा है, जिसकी टैगलाइन 'Extinction is not an option' है यानी किसी भी जीव का खत्म होना विकल्प नहीं है.
A post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












