
'कुंडली देखकर मिल रहा है काम', फलक नाज ने खोली टेलीविजन इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- 'मैं बहुत भारी कुंडली वाली औरत हूं'
ABP News
Falaq Naaz on TV Casting: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने टेलीविजन में की जाने वाली कास्टिंग के नए तरीके के बारे में बताया है.
टेलीविजन एक्ट्रेस फलक नाज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. एक्ट्रेस अक्सर कई वीडियोज शेयर करती हैं जिसमें वो इंडस्ट्री और उसके लोगों के बारे में बात करती हैं. फलक अपने वीडियोज में कई सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री की पोल बी खोलती हैं. अब हाल ही में फलक ने एक बार फिर से ऐसा ही किया है. उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में कास्टिंग के नए ट्रेंड की पोल खोली है.
क्या बोलीं फलक?फलक ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे आजकल टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस वाले कास्टिंग के लिए ऑडिशन की जगह कुंडली मांगते हैं. फलक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'पहले इंडस्ट्री के अंदर आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था. फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर आपको काम दिया जाता था. अब एक नया दौर शुरू हो गया है. अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी जन्म कुंडली देख रहे हैं.'
A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












