
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी, शो में आएगा अब तक का सबसे बड़ा महाट्विस्ट
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग ट्रैक में बड़ा धमाका होने वाला है. दरअसल, तुलसी की एक बार फिर से शांति निकेतन में वापसी होने वाली है.
स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों मुन्नी और ऋतिक की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है. इस शादी में तुलसी और मिहिर के सारे बच्चे इकट्ठे हुए हैं. नंदिनी और कऱण ने भी इंडिया वापसी की है. लेकिन, दोनों अब तलाक लेने के कागार पर पहुंच चुके हैं.
उन दोनों की लड़ाई का असर उसकी बेटी समायरा पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनका मेंटल हेल्थ खराब हो चुका है. दूसरी तरफ करण और नंदिनी ने डिसाइड कर रखा है कि वो मुन्नी और ऋतिक की शादी के बाद तलाक ले लेंगे और घरवालों को भी ये बात बता देंगे.
समायरा को इस बारे में पता चल जाता है और वो सुसाइड करने की कोशिश करती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अपने बच्चों के लिए ही तुलसी अब शांति निकेतन में वापसी आने वाली है. लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि समायरा छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश करती है.
लेकिन, ऋतिक उसे बचा लेता है. विरानी परिवार के लोग इस मंजर को देख हैरान रह जाते हैं. समायरा को बचाने के बाद परिवार के लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में वो कहती है कि अपने पेरेंट्स की वजह से ही उसको परेशानी है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












