
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
ABP News
Honey Singh Delhi Concert: हनी सिंह का बीते दिन दिल्ली में एक कॉन्सर्ट था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में ऑडियंस में दिख रहे लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह इंडिया लेग ऑफ हिज माय स्टोरी वर्ल्ड टूर में बिजी हैं. इसी के तहत सिंगर का 14 मार्च को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट था. ये कॉन्सर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टोडियम में रखा गया था. जहां उनके फैंस बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने पसंदीदा सिंगर के गाने सुने लेकिन इसी बीच इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑडियंस में नजर आ रहे लोगों के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है.
झगड़े का वीडियो हुआ वायरलदरअसल एक इंस्टाग्राम यूजर ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दो पक्ष आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. तो वहीं स्टेज पर हनी सिंह परफॉर्म कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झगड़ा इतना बढ़ गया है कि इसे रोकने के लिए सिक्योरिटी के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी आना पड़ा. इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली वाले कहीं भी चालू हो जाते हैं.'
A post shared by Rajan Anand (@rjanand01)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












