
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
ABP News
Madhu Malhotra death: एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. फिल्म 'हीरो' के गाने 'लंबी जुदाई' से पहचान बनाने वाली मधु ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में 13 मार्च को निधन हो गया है. 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं मधु ने हमेशा सपोर्टिंग रोल निभाए, लेकिन अपने अभिनय और सादगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. खास तौर पर फिल्म 'हीरो' के मशहूर गाने 'लंबी जुदाई' में उनकी झलक आज भी लोगों को याद है. मधु मल्होत्रा उन कलाकारों में से थीं, जिन्होंने बिना शोर-शराबे के चुपचाप कई फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई.
लंबी जुदाई गाने से मिली थी पॉपुलैरिटी
उनके करियर की बात करें, तो मधु मल्होत्रा को सबसे ज्यादा पहचान साल 1983 में आई फिल्म 'हीरो' से मिली, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड में कदम रखा था. रेशमा की आवाज में फिल्म का दर्द भरा गाना 'लंबी जुदाई' आज भी लोगों के दिलों में बसता है. इस गाने में मधु मल्होत्रा एक बंजारन (जिप्सी महिला) के किरदार में दिखाई दी थीं और उनके अभिनय ने इस गाने को और भी असरदार बना दिया था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में भी काम किया, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे. इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्टर पेंटल के साथ दिखाई दी थी और वह फिल्म के गाने 'मौसम मस्ताना' में भी नजर आई थीं.
हॉरर फिल्मों में भी किया काम

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












