
Cyrus Mistry Death: सड़क का खराब डिजाइन या किसी ने किया था ओवरटेक? साइरस मिस्त्री की मौत के अनसुलझे सवाल
AajTak
साइरस मिस्त्री (उम्र 54 साल) का सड़क हादसे में निधन हो गया. वह अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे. उस दौरान उनकी कार पालघर में डिवाइडर से टकराई थी. इस हादसे में साइरस समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अब उस हाईवे के डिजाइन पर सवाल उठ रहे हैं.
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया. फिलहाल पुलिस इस हादसे की वजह तलाश रही है. इस हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad Highway) के निर्माण पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि हादसे वाली जगह सड़क संकरी हो रही थी, लेकिन उसका कोई साइनबोर्ड नहीं लगा था.
बता दें कि मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और ये हादसा हो गया. पुलिस को शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड से ओवरटेक को बताया है. लेकिन आसपास वाले लोग सड़क के डिजाइन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.
पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है. जैसे ओवरस्पीडिंग, गलत साइड से ओवरटेकिंग आदि. लेकिन जिस जगह दुर्घटना हुई वहां के आसपास के लोग मानते हैं कि वहां रोड का डिजाइन बेहद खराब है, इस वजह से वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है.
तीन से दो लेन का हो जाता है हाईवे
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे वैसे तीन लेन का है. लेकिन जिस जगह एक्सीडेंट हुआ वहां वह दो लेन का हो जाता है. लेकिन यहां हाईवे के तीन से दो लेन के होने का कोई चेतावनी वाला साइनबोर्ड तक नहीं है.
हादसे के बारे में बात करते हुए पुलिस अफसर ने कहा कि यह सच है कि पुल से पहले रोड तीन लेन का है. फिर पुल पर यह दो लेन का हो जाता है. इस कार ने डिवाइडर को हिट किया फिर वहीं रुक गई. पुल के नीचे एक नदी भी है. इस पुल पर अगर कोई गलत साइड से ओवरटेक करता है तो संकरे होते रास्ते पर यह हादसे की वजह बन सकता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









